Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम घाघा में पोल ठीक कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की गई

27 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंडला विकासखण्ड के ग्राम घाघा में विद्युत पोल की समस्या की जानकारी संज्ञान में आने पर विद्युत वितरण कंपनी के संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य करने के लिए निर्देशित किया था। विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री इमरान खान ने बताया कि घाघा ग्राम के एक किसान के खेत पर लगा विद्युत मेन लाइन का पोल तिरछा हो गया था। जानकारी मिलते ही तत्काल विद्युत विभाग की टीम मौके पर रवाना की गई। संबंधित पोल को व्यवस्थित कर दिया गया है एवं विद्युत व्यवस्था पुनः सुचारू कर दी गई है। कृषक को अब कृषि कार्य करने में कोई समस्या नहीं आएगी।

Related posts

7 से 13 मार्च तक मनाया जाएगा विश्व ग्लूकोमा सप्ताह

Reva India News

कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस का आयोजन

Reva India News

जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment