Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशाल रथ में सवार होकर आ रहे भगवान जगन्नाथ स्वामी .1 जुलाई को मंडला में भव्य आयोजन


मण्डला।
 पहली बार इस्कॉन द्वारा भव्य जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा का आयोजन किया गया है। यह रथ यात्रा 1 जुलाई को मंडला पहुंच रही है। रथयात्रा दोपहर 1 बजे से राम मंदिर पड़ाव से नगर भ्रमण के लिए निकाली जायेगी। रथ यात्रा के पूर्व भगवान जगन्नाथ स्वामी की स्थापना एवं संगीत मय कार्यक्रम राममंदिर प्रागंण में किया जाएगा और यहां से विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए भगवान जगन्नाथ स्वामी को रथ में विराजमान कर रथयात्रा निकाली जायेगी। रथ यात्रा पड़ाव से चिलमन चौंक रेडक़्रॉस सिटी कोतवाली, नेहरू स्मारक होते हुए महिष्मति घाट पहुंचेगी जहां पर संध्या मां नर्मदा पंचचौंकी महाआरती के साथ रथयात्रा का समापन होगा। इस दौरान विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है। बता दें अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन के द्वारा भव्य जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन इस्कॉन उज्जैन की प्रेरणा से हो रहा है जो कि पूरे मध्यप्रदेश में 34 स्थानों पर रथयात्रा जा रही है। इस पुनीत कार्य का नेतृत्व परम पूज्य भक्ति प्रेम स्वामी महाराज कर रहे हैं जो इस्कॉन उज्जैन के अध्यक्ष और दीक्षा गुरु हैं। यह दो किलोमीटर लंबी रथयात्रा दोपहर 1 बजे राम मंदिर पड़ाव से शुरू होकर चिलमन चौक से रेडक्रॉस से नेहरू स्मारक होते हुए महिष्मति घाट मंडला पर समाप्त होगी। रथयात्रा के समापन पर शाम 7:30 बजे भव्य भंडारे प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। 15 फीट ऊंचा विशेष रथ जिसमें 10 फीट ऊंचा समायोज्य गुंबद भी है उज्जैन से मंडला लाया जा रहा है। पूरे मार्ग में 20 से अधिक स्वागत स्थलों पर भगवान का आरती, छप्पन भोग पुष्पमाला और रंगोली के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में आदिवासी सांस्कृतिक दल शामिल होंगे जो पारंपरिक कीर्तन और नृत्य द्वारा भगवान श्रीजगन्नाथ की सेवा करेंगे। उज्जैन से 50 भक्तों की टोली भी इस रथयात्रा में भाग लेने आएगी जो पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करती हुई वातावरण को भक्तिमय बनाएगी। रथयात्रा के पूर्व में गांव-गांव जाकर निमंत्रण दिए जा रहे हैं।

Related posts

The Supreme Court is right on cryptocurrency

Admin

आज से सातवें पोषण माह का पौधारोपण कर शुभारंभ किया जाएगा परियोजना अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

नव निर्वाचित जिला सचिव का हुआ स्वागत

Reva India News

Leave a Comment