Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला 2 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण की समीक्षा बैठक गोलमेज कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, एडीशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, श्री जयदत्त झा, एसी ट्रायबल श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक संचालक आदिवासी विकास श्री रंजीत गुप्ता, एसडीओपी श्रीमती अर्चना अहीर, जिला अभियोजन अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की शुरूआत में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत अपराध प्रावधानित राहत राशि प्रदाय करने, परिलक्षित क्षेत्रों एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की स्थिति, अधिनियम के क्रियान्वयन संबंधी की गई कार्यवाही, रजिस्ट्रीकृत मामलों की स्थिति एवं उनके अन्वेषण की प्रकरणवार स्थिति, न्यायालय में प्रस्तुत किए गए चालान के बाद लोक अभियोजक के कार्य की स्थिति तथा अन्वेषण के बाद लोक अभियोजन द्वारा कार्यवाही, अधिनियम के प्रकरणों का निराकरण एवं राहत स्वीकृत एवं वितरण की स्थिति, राहत एवं पुर्नवास एवं चिकित्सा सहायता आदि उपलब्ध कराने की बिन्दुवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अनुसूचित जाति, जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विधि व्यवस्था की स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि संबंधित थाना क्षेत्रों में सदभावना के लिए कार्यवाही की जाए एवं पुलिस वर्ग की सतत निगरानी इन क्षेत्रों में हो। साथ ही अधिनियम के अंतर्गत पीड़ित, साक्षियों को यात्रा भत्ता, मजदूरी आदि का भुगतान करने के लिए सही बैंक खाते दिए जाएं। इस संबंध में आवंटन राशि के लिए आयुक्त अनुसूचित जाति विकास भोपाल की ओर पत्र प्रेषित किया जाए। इसके अलावा अधिनियम के अधीन रजिस्ट्रीकृत मामलों का निराकरण समय सीमा के भीतर किए जाने के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक में अधिकारियों को दिए। जिला अभियोजन अधिकारी ने न्यायालय में प्रस्तुत किए गए चालान के बाद लोक अभियोजक के कार्य की स्थिति तथा अन्वेषण के बाद लोक अभियोजक द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी बैठक में दी।

Related posts

पीपरटोला आश्रम में उकेरी गई आदिवासी लोक चित्र कला

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने लिया निर्माणाधीन पंचायत भवन और पीएम जनमन आवास की प्रगति का जायजा

Reva India News

11 फरवरी से रूटीन टीकाकरण एवं फॉलोअप के लिए चलेगा विशेष अभियान

Reva India News

Leave a Comment