Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 381.6 मिमी वर्षा दर्ज

3 जुलाई 2025, मंडला

मंडला जिले में एक जून से 3 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 381.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 3 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 19.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील मंडला में 27.2 मिमी, नैनपुर में 27.6 मिमी, बिछिया में 24.1 मिमी, निवास में 12.8 मिमी, घुघरी में 18.6 मिमी एवं नारायणगंज में 5.8 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जुलाई तक तहसील मंडला में 538.6 मिमी, नैनपुर में 453 मिमी, बिछिया में 309.3 मिमी, निवास में 342.9 मिमी, घुघरी में 300.6 मिमी एवं नारायणगंज में 351.3 मिमी वर्षा आंकी गई है।

इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 220.6 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 351.4 मिमी, नैनपुर में 242.6 मिमी, बिछिया में 262.5 मिमी, निवास में 96.3 मिमी, घुघरी में 153.2 मिमी एवं नारायणगंज में 223.8 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में मैदानी अमले का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं हो – सांसद एवं अध्यक्ष दिशा समिति श्री कुलस्ते निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो निर्माण कार्य दिशा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Reva India News

ज्वालाजी वार्ड में चला विशेष सफाई अभियान

Reva India News

Leave a Comment