Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

थांवर जलाशय के जलद्वार खोलने की सूचना

मंडला 4 जुलाई 2025

आम जनता को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025-26 में थांवर बांध वृहद सिंचाई परियोजना जिला मण्डला का जल स्तर 481.10 मीटर (जीवित जल भराव क्षमता 123.53 मि.घ.मी.) तक भरा जाना है। जलाशय का जल भराव 30 जुलाई तक 78 प्रतिशत, 10 अगस्त तक 83 प्रतिशत, 30 अगस्त तक 91 प्रतिशत, 15 सितम्बर तक 97 प्रतिशत तथा 30 सितम्बर तक 100 प्रतिशत रखा जाना निर्धारित किया गया है। 4 जुलाई 2025 को जलाशय का जल स्तर 477.02 मीटर है। अति वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जलाशय में पानी की आवक अधिक होने के कारण जल भराव दर्शित अवधि के पूर्व अधिक होता है तो वर्षाकाल में जलाशय का अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए जल द्वार किसी भी समय खोले जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में थांवर नदी का जल स्तर भी अचानक बढ़ सकता है। थांवर जलाशय के ऊपरी तथा निचले सतह पर रहने वाले नैनपुर विकासखण्ड के ग्राम बीजेगांव, पोटिया बिनौरी, चरी, टिकरिया, केवलारी, सुक्कम, चरगांव, बरबसपुर, कुरला छींदा, झुलपुर खमरिया, कछारी, देवरी, पडरिया डोभी, कन्हरगांव, खिरसारू, भरवेली, धर्राची, पिण्डरई, नैनपुर और सिवनी जिले के ग्राम कमाची, खारी, छींदा, सरई, तेंदुआ के समस्त ग्रामवासियों को तथ विशेष रूप से ग्राम पंचायत पिण्डरई एवं नगर पालिका नैनपुर को थांवर नदी के समीप निवासरत निवासियों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी अस्थायी एवं चल सम्पत्ति को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें ताकि किसी प्रकार की जन, धन की हानि से बचा जा सके। नदी में बाढ़ होने की स्थिति में नदी पार न करें।

थांवर वृहद सिंचाई परियोजना मण्डला जिले के नैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजेगांव में थांवर नदी पर निर्मित है। इस परियोजना के अंतर्गत 950 मीटर की लम्बाई का मुख्य बांध एवं 735 मी. लम्बाई का दायाँ उप बांध तथा 405 मीटर की लम्बाई का बांयाँ उप बाँध निर्मित है। स्पिल की लम्बाई 106.22 मीटर है। बांध की कुल भराव क्षमता 123.53 मिलियन घन मीटर है जिसका जल ग्रहण क्षेत्र 417.00 वर्ग किलोमीटर है। बांध की अधिकतम ऊंचाई 27.10 मीटर है। जलाशय में 09 रेडियल गेट के निर्मित है। जिसकी अधिकतम जल निकासी 3393.33 क्यूमेक है।

Related posts

नैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Reva India News

म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल अध्यक्ष का मंडला दौरा

Reva India News

ग्राम सुडगाँव के पेसा एक्ट अध्यक्ष बने बलवीर सिंह धुर्वे*

Reva India News

Leave a Comment