Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा-संगम मेला का आयोजन 15 जुलाई को

मंडला 8 जुलाई 2025

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यला-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु युवा-संगम मेला का आयोजन 15 जुलाई को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

’कोविड-वैक्सीन लगने के बाद नर्स हुई कोरोना पॉजीटिव’ सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने भ्रामक खबर का जारी किया खण्डन

Reva India News

’’युवा दिवस’’ के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा घर पर किया गया सूर्य नमस्कार

Reva India News

भू-स्खलन रोकने की दृष्टि से सुरक्षा के आवश्यक उपाय करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की मंडला-जबलपुर मार्ग निर्माण की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment