Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जगनाथर में देर रात एसडीईआरएफ की टीम ने किया दो दर्जन लोगों को रेस्क्यू

मंडला 8 जुलाई 2025

मंडला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियाँ ऊफान पर हैं। निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने के लिए दलों को तैयार रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। कल देर शाम जिला कंट्रोल रूम को जगनाथर गाँव में मटियारी नदी की बाढ़ में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। प्रशासन के संज्ञान में आते ही डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड और एसडीईआरएफ का दल मौके के लिए रवाना किया गया। टीम ने प्लाटून कमांडर हेमराज परस्ते ने नेतृत्व में राहत के लिए रात के अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और देर रात तक फंसे हुए सभी ग्रामीणजनों को सुरक्षित बाहर लाया गया। राहत एवं बचाव दल में सैनिक सन्नी श्रीवास, टेकचंद, सुरेंद्र, राजेंद्र, श्याम बिहारी और रामप्रसाद की भूमिका रही।

Related posts

ISC Class 12 history exam 2020 analysis: What students said after the paper

Admin

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने पिपरिया में 42 लाख 53 हजार की लागत से बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया

Reva India News

पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 14 से 25 अक्टूबर तक लगेंगे शिविर

Reva India News

Leave a Comment