मंडला 10 जुलाई 2025
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के विधानसभा क्षेत्र 106-निवास (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 147 से 180 तक कुल 34 बीएलओ के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, कार्यालय निवास में, मतदान केन्द्र क्रमांक 254 से 291 तक कुल 38 बीएलओ के लिए जनपद सभाकक्ष, मोहगांव तथा 107-मण्डला (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 213 से 253 तक कुल 41 बीएलओ के लिए रानी दुर्गावती शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के ऑडीटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 113 बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ के कर्तव्य, फार्म 6,7,8 को भरना, मोबाईल ऐप से फार्मों को ऑनलाईन करना, डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बीएलओ के कर्तव्य आचरण, केस स्टडी, ग्रुप स्टडी, गहन पुनरीक्षण आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के बाद प्रशिक्षणार्थी बीएलओ का गूगल लिंक के माध्यम से टेस्ट भी लिया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 जुलाई 2025 तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना सभी बीएलओ के लिए अनिवार्य है।
