Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हुई शामिल दादा धनीराम आश्रम महाराजपुर में कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 7 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

मंडला 10 जुलाई 2025

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके के दादा धनीराम आश्रम महाराजपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पहुँची और सभी को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में उपस्थित पूज्य संत-महात्माओं एवं गुरुजनों का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की बात स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा की गई। मंत्री श्रीमती उइके ने विधायक निधि से 7 लाख रुपये की राशि का स्वीकृति पत्र आश्रम के सदस्यों को सौंपा। इस मौके पर श्री रानू राजपूत, श्री जोरावर सिंह, श्री रीतेश राय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

कोरोना नियंत्रण के लिए दिशा-निर्देश जारी जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश

Reva India News

नवीन जन्म-मृत्यु पोर्टल का प्रशिक्षण 4 जुलाई को होगा

Reva India News

अनुभूति’ कार्यक्रम से वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में कार्य होंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ’अनुभूति’ कार्यक्रम से पर्यटक दर्शनीय स्थलों की ओर आकर्षित होंगे मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भूमिपूजन कर ’अनुभूति’ कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

Leave a Comment