Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण हेतु मोबाईल मेडिकल यूनिट का रूटचार्ट निर्धारित

मंडला 11 जुलाई 2025

वर्षा ऋतु के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण हेतु मोबाईल मेडिकल यूनिट का गठन किया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा पिछले वर्ष में प्रभावित गांव में सर्वे व उपचार किया जायेगा। प्रभावित गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच व उपचार किया जायेगा ताकि संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मंडला एवं समस्त मुख्य/खंड चिकित्सा अधिकारी मंडला को निर्देशित किया है कि मोबाईल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर ग्राम में हो रहे क्लोरीनेशन, जल शुद्धिकरण, ओआरएस, क्लोरीन गोली वितरण की जानकारी प्राप्त कर संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

स्क्रीनिंग के लिए रूटचार्ट अनुसार मोबाईल मेडिकल यूनिट 15 जुलाई को घुघरी के ग्राम देवहारा एवं विकासखंड बिछिया के ग्राम बोकर अंजनिया एवं निवास के अमदरी पहुंचेगा। इसी प्रकार 18 जुलाई को विकासखंड घुघरी के ग्राम तेलनदेह दुलादर, बिछिया के माधोपुर, एवं नारायणगंज के भानपुर तथा 22 जुलाई को विकासखंड नैनपुर के मनीया मोहगाँव में मोबाईल मेडिकल यूनिट द्वारा स्क्रीनिंग किया जायेगा।

Related posts

कृषकों के लिये कटरा एवं बंजी में मत्स्यबीज उपलब्ध

Reva India News

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

दुकानदार ग्राहकों को हेलमेट का उपयोग करने की दें समझाईश

Reva India News

Leave a Comment