Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा: कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

 

 

मंडला।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर स्थित तिंदनी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मंडला नगर के प्रतिष्ठित परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक चालक ने सामने से आकर कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार हाईवे से नीचे उतरकर पलट गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद उदयचंद्र वार्ड निवासी राकेश अग्रवाल (50 वर्ष) अपनी पत्नी सुधा अग्रवाल (48 वर्ष) और पुत्र राहुल अग्रवाल (27 वर्ष) के साथ कार से जबलपुर जा रहे थे। इसी दौरान तिंदनी के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 10 बीई 9927 के चालक ने गलत दिशा से आकर कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुधा अग्रवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश और राहुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद राकेश अग्रवाल को जबलपुर रेफर किया गया है।

 

हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक बिछिया की ओर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर ट्रक सहित पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related posts

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना

Reva India News

शिविर लगाकर किए गए पंजीयन, जारी किए गए खाद्य लाइसेंस,

Reva India News

स्ंविदा स्वास्थ्य कर्मियो ने ताली बजाकर वापस किया सम्मान अनिश्चितकालीन हडताल जारी

Reva India News

Leave a Comment