Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला 14 जुलाई 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार बूथ लेवल ऑफिसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को जिले के विधानसभा क्षेत्र 105-बिछिया (अजजा) के मतदान केन्द्र क्रमांक 147 से 1825 एवं 193 से 218 तक कुल 62 बीएलओ के लिए जनपद पंचायत सभाकक्ष, बिछिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 105-बिछिया (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के कुल 62 बीएलओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बीएलओ के कर्तव्य, फार्म 6,7,8 को भरना, मोबाईल ऐप से फार्मों को ऑनलाईन करना, डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बीएलओ के कर्तव्य आचरण, केस स्टडी, ग्रुप स्टडी, गहन पुनरीक्षण आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के बाद प्रशिक्षणार्थी बीएलओ का गूगल लिंक के माध्यम से टेस्ट भी लिया जा रहा है। 16 जुलाई 2025 तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 945 बीएलओ को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राप्त करना सभी बीएलओ के लिए अनिवार्य है। जानबूझकर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

कलेक्टर ने किया पीपीओ वितरण

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए मोहनिया पटपरा का निरीक्षण किया

Reva India News

कम्प्यूटर ऑपरेटर प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित सिंगारपुर की सेवा समाप्त

Reva India News

Leave a Comment