Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल कल्याण समिति ने 22 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किये सपोर्ट पर्सन क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला 14 जुलाई 2025

बाल कल्याण समिति मंडला के कार्यालय परिसर में सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में सपोर्ट पर्सन को पॉक्सो प्रकरणों में पीड़िता को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा सपोर्ट पर्सन को आवंटित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। विदित हो कि मार्च में पुर्नगठित बाल कल्याण समिति ने समिति के समक्ष प्रस्तुत  22 प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन नियुक्त कर पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता से किया है।

 

बाल कल्याण समिति मंडला के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा मंडला में सपोर्ट पर्सन का चयन किया गया है। बाल कल्याण समिति मंड़ला के द्वारा यौन अपराध पीड़ित बालक/बालिकाओं को सपोर्ट पर्सन (सहायक व्यक्ति) उपलब्ध कराया जा रहा है। सपोर्ट पर्सन पीड़ितों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध करा सके इस हेतु यह क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बाल कल्याण समित मंडला द्वारा सपोर्ट पर्सन के क्षमतावर्धन हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु सपोर्ट पर्सन का इंडक्शन ट्रेनिंग आयोजित किया जा चुका है। उनके कार्यों के समीक्षा के लिए बाल कल्याण समिति सपोर्ट पर्सन की नियमित मासिक बैठक आयोजित कर रही है। बाल कल्याण समिति पीड़ितों को विधिक सहायता, विशेष राहत और मुआवजा दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ त्वरित समन्वय कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक रोहित बड़कुल ने पॉक्सो प्रकरण में सपोर्ट पर्सन के द्वारा पीड़िता के साथ गृह भेंट और पीड़िता को प्रदान की जाने वाली सहायता के क्षेत्रों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। आपने पीड़िता के साथ-साथ परिजनों की काउंसिलिंग कराने पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति मंडला के सदस्य श्रीमती तृप्ति शुक्ला, रंजीत कछवाहा, सुश्री शशि पटेल और संतोष यादव तथा सरंक्षण अधिकारी रितेश बघेल मौजूद रहे।

Related posts

जिले में अब तक 450.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

नैनपुर ने जीता कबड्डी मैच

Reva India News

Leave a Comment