Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा संगम मेले में 18 का प्रारंभिक और 4 का अप्रेंटिसशिप चयन 4 हितग्राहियों को लाभ वितरण

मंडला 15 जुलाई 2025

मंगलवार को जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार, जिला रोजगार कार्यालय मण्डला, आईटीआई मण्डला एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार युवा संगम मेले का आयोजन नगरपालिका टाउन हॉल मण्डला में आयोजित किया गया। मेले में स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की चार प्रतिष्ठित कम्पनियों ने भाग लिया एवं मेले में  कुल 41 युवाओं ने पंजीयन कराया। रोजगार युवा संगम मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री नरेश सिंधिया, पार्षद एवं अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव द्वारा माँ सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं मेले के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कम्पनियों द्वारा 18 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन एवं 4 का अप्रेंटिसशिप के लिये चयन किया गया तथा 4 हितग्राहियों को लाभ वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रबंधक शेफाली अग्रवाल द्वारा मंच का संचालन किया गया। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला के महाप्रबंधक श्री एनके वास्कले, प्रबंधक श्री प्रदीप जायसवाल, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर श्री आनंद मरावी, श्री डी.के. शाहू, जिला रोजगार कार्यालय मण्डला एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

युवाओं की योग्यता और कौशल के अनुसार अवसर दिलाने का प्रयास है रोजगार मेला- कलेक्टर

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 अगस्त 2022

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से अपना बचाव करें

Reva India News

Leave a Comment