Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु तहसीलदार नैनपुर नियुक्त

मंडला 16 जुलाई 2025

त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन वर्ष 2025 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत मण्डला जिले के जनपद पंचायत नैनपुर, रिक्त पद (सरंपच) के मतदान केन्द्रों में 22 जुलाई को मतदान सम्पन्न होना नियत है तथा मतदान के पश्चात मतगणना 26 जुलाई को सम्पन्न होगी। इस हेतु मतदान दलों की रवानगी 21 जुलाई को होगी। 21 जुलाई से 22 जुलाई मतदान समाप्ति एवं मतदान दलों की वापसी तक के लिये सामग्री वितरण, वापसी एवं संबंधित जनपद पंचायत की सीमा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत जैदेपुर में प्रा.शा. भवन जैदेपुर, ग्राम स्वराज भवन तथा प्रा.शा. भवन मुर्गाटोला क्षेत्र हेतु तहसीलदार नैनपुर श्री हरिसिंह धुर्वे को नियुक्त किया गया है।

Related posts

जनसुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त, 2 का मौके पर ही निराकरण अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Reva India News

उप थाना अंजनिया थाना बम्हनी जिला मण्डला की कार्यवाही

Reva India News

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 62 आवेदकों की समस्या

Reva India News

Leave a Comment