Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 914.3 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1038 मि.मी. बारिश दर्ज

मंडला 16 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 16 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 914.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 16 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 22.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 4.2 मि.मी., नैनपुर में 12 मि.मी., बिछिया में 5.2 मिमी, निवास में 50.4 मिमी, घुघरी में 18.7 मि.मी. एवं नारायणगंज में 42.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 जुलाई तक तहसील मंडला में 1038 मिमी, नैनपुर में 971 मिमी, बिछिया में 827.6 मिमी, निवास में 982.1 मिमी, घुघरी में 755.4 मिमी एवं नारायणगंज में 920 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 449.9 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 580.2 मिमी, नैनपुर में 626.4 मिमी, बिछिया में 368.4 मिमी, निवास में 433.7 मिमी, घुघरी में 239.9 मिमी एवं नारायणगंज में 461 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

जिला स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेले में 65 प्रशिक्षणार्थियों का चयन

Reva India News

वनाधिकार पट्टाधारी किसानों को मसूर बीज के मिनीकिटों का वितरण किया गया

Reva India News

होम स्टे योजनाओं संबंधी कार्यशाला 26 को

Reva India News

Leave a Comment