Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हितग्राहीमूलक कड़कनाथ/बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजनांतर्गत हितग्राही लाभान्वित सभी वर्ग के हितग्राही ले सकते हैं लाभ

मंडला 16 जुलाई 2025

हितग्राहीमूलक कड़कनाथ/बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत जिले में कड़कनाथ इकाई हेतु 350 एवं बैकयार्ड कुक्कुट इकाई हेतु 400 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना का उद्देश्य कुक्कुट पालन के माध्यम से हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार एवं कड़कनाथ नस्ल का संरक्षण एवं संवर्धन कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना सभी वर्ग के हितग्राही के लिए संचालित है। इस योजना अंतर्गत बिना लिंग भेद के 28 दिवसीय 40 कड़कनाथ चूजे, कुक्कुट आहार औषधि का प्रावधान है। इस योजना की लागत 4 हजार 400 रूपये है योजना 75 प्रतिशत अनुदान एवं 25 प्रतिशत अंशदान पर संचालित है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 149 हितग्राहियों को कड़कनाथ इकाई से लाभान्वित किया गया है।

बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना का उद्देश्य कुक्कुट पालन के माध्यम से हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना सभी वर्ग के हितग्राही के लिए संचालित है। इस योजना अंतर्गत बिना लिंग भेद के 28 दिवसीय 40 रंगीन चूजे एवं औषधि का प्रावधान है। इस योजना की लागत 2 हजार 225 रूपये है। योजना 75 प्रतिशत अनुदान एवं 25 प्रतिशत अंशदान पर संचालित है। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 354 हितग्राहियों को बैकयार्ड इकाई से लाभान्वित किया गया है।

Related posts

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी  

Reva India News

नगद राशि सहित कुल 4155984 रूपये की सामग्री जप्त अब तक 34 शिकायतों का निराकरण

Reva India News

जिले के मजदूर वर्ग हस्ताक्षर करें, अंगूठा लगाने की प्रथा समाप्त हो – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम घोंटा में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह को संबोधित किया

Reva India News

Leave a Comment