Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*लगातार बारिश में भीमा नाला से बहे बछड़े को नैनपुर पुलिस ने सुरक्षित बचाया – मानवीय सराहना का उदाहरण

मंडला जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच थाना नैनपुर पुलिस क्षेत्र में सतत भ्रमण कर रही है। इसी दौरान भीमा नाला के समीप पुलिस टीम ने देखा कि एक गाय एवं उसका बछड़ा पुलिया पार करते समय तेज बहाव में फंस गए हैं। पानी का स्तर अधिक होने के कारण बछड़ा बहकर नीचे चला गया था।

 

स्थिति की गंभीरता को भाँपते हुए आरक्षक सजल, आरक्षक रंजीत, आरक्षक सुरेश जैतवार एवं उप निरीक्षक विनोद, उप निरीक्षक रमेश, उप निरीक्षक जैनेंद्र तथा प्रधान आरक्षक जगदीश मसराम ने सूझ-बूझ और तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू कर उन्होंने बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

Related posts

अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

Reva India News

जल संचय अभियान अंतर्गत जेवनारा में सेक्टर स्तरीय जल चौपाल संपन्न

Reva India News

Leave a Comment