Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए शीर्ष 5 में मंडला का नाम हुआ शामिल

मंडला 17 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट के निर्देशानुसार जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत लक्षित कार्यों को समय पर पूर्ण किए जाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मनोज भास्कर ने बताया कि मंडला जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को नल जल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मंडला को 2,38,274 कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन करने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के विरूद्ध 1,68,137 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर लिए हैं एवं छूटे परिवारों को निरन्तर रूप से पेयजल प्रदाय करने का प्रयास किया जा रहा है। गुरूवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जारी की गई रैंकिंग में मंडला जिले को शीर्ष 5 जिलों में शामिल किया गया है। मंडला जिला 68.05 एफएचटीसी पूर्ण कर शीर्ष से तीसरे स्थान में शामिल हुआ।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 मई 2023

Reva India News

केन्द्रीय जनजातीय कार्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने किया ’’जीवन, जीविका और जागरूकता’’ अभियान का ऑनलाइन शुभारम्भ कोविड वैक्सीनेशन जिलों मंडला एवं बस्तर में प्रारंभ हुआ अभियान

Reva India News

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना का लाभ लें

Reva India News

Leave a Comment