Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान: सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों का सम्मान समारोह आयोजित

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला योजना भवन में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पुलिस बल मंडला द्वारा किया गया। सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है, जो विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

समारोह में देश की सेवा कर चुके वीर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा सैनिकों के सम्माननीय परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा समाज में सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करना रहा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा ने कहा कि सैनिकों का त्याग और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणा है। पुलिस और सेना दोनों ही राष्ट्र सेवा के दो सशक्त स्तंभ हैं और ऐसे आयोजन से आपसी सम्मान और जुड़ाव बढ़ता है। कार्यक्रम में आर.आई. रक्षित केन्द्र श्री सुनील नागवंशी, कमांडेंट होमगार्ड श्री साहू सहित जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व सैनिकगण एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने रेवांचल पार्क का लोकार्पण किया

Reva India News

मंडला जिले में अब तक 1018.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

जिले की राजस्व सीमा से एक वर्ष के लिए बाहर जाने का आदेश

Reva India News

Leave a Comment