Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब परिवहन करने वालों पर बम्हनीबंजर पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब परिवहन करने वालों पर बम्हनीबंज

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.07.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस स्टाफ के द्वारा ग्राम बिचुआ से बम्हनी मेनरोड पर एक पिकप वाहन क्र. MP-13-ZF-4510 को ग्राम बिचुआ से बम्हनी के बीच मेनरोड शंकर मंदिर के सामने स्टाफ के मदद से रूकवाया गया जो वाहन वाहन की तलाशी ली गई। उक्त वाहन के पीछे डाला में अवैध रूप से रखी विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब 50 पेटी कुल 723 लीटर शराब कीमती 3,68,660/रूपये एवं बुलेरो पिकप वाहन क्रमांक MP-13-ZF-4510 कीमती लगभग 10 लाख रूपये कुल कीमती 13 लाख 68 हजार 660 रूपये को जब्त कर फरार आरोपी चालक का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वाहन चालक वाहन रुकवाने के दौरान फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के निर्देशन पर थाना प्रभारी बम्हनीबंजर उनि. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया, उनि. मानिक पटले, उनि. जयंत पिछोड़े, सउनि. मुकेश श्रीवास, प्र.आर. जीवन सिंह मार्का आर. जितेश सैयाम, आर. नंदकिशोर मरावी एवं सै. रघननंदन सिंगौर की भूमिका रही।

Related posts

4 दिवसीय रज़ा स्मृति का हुआ शुभारंभ  रज़ा कला वीथिका और रपटा घाट में शुरूहुई चित्रकारी  झंकार भवन में आज होगी शायरी, कविता और कथक नृत्य

Reva India News

मशरूम उत्पादन समूह का किया गया निरीक्षण, विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

Reva India News

आयुष्मान योजना के तहत हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Reva India News

Leave a Comment