Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय में ऑडियोमेट्री मशीन का शुभारंभ

मंडला 18 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के बाहृय रोगी विभाग के कक्ष क्रमांक 3 में ऑडियोमेट्री मशीन का शुभारंभ किया। श्रवण संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए इस मशीन को आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर मद से जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे ने बताया कि ऑडियोमेट्री मशीन के अभाव में श्रवण बाधित दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान करने में कठिनाई होती थी। अब प्रत्येक मंगलवार को श्रवण बाधित मरीजों की जाँच के लिए इस मशीन का उपयोग किया जायेगा एवं उन्हें प्रमाण पत्र देने में आसानी होगी। शुभारंभ के दौरान आईडीबीआई बैंक मंडला के प्रबंधक विनोद पिल्लई, सहायक प्रबंधक बसंत सिरोडकर रोटेरियन संजय तिवारी, डॉ. श्रीनाथ सिंह, डॉ. प्रवीण उइके, जिला चिकित्सालय के सहायक प्रबंधक अजय सैयाम सहित जिला चिकित्सालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

राजस्व पखवाड़े के तहत् विभिन्न ग्रामों में हुआ शिविरों का आयोजन मोबाईल कोर्ट के माध्यम से भी हुई सुनवाई

Reva India News

तीरंदाजी सहायक प्रशिक्षण केंद्र मण्डला के लिए प्रतिभा चयन 24 दिसम्बर को

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 18 नवम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment