मंडला 21 जुलाई 2025
मंडला जिले में एक जून से 21 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 973.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 21 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 15.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 4.6 मि.मी. नैनपुर में 45.2 मिमी, बिछिया में 3 मिमी, घुघरी में 18.1 मिमी एवं नारायणगंज में 20.7 वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई तक तहसील मंडला में 1087.2 मिमी, नैनपुर में 1025.6 मिमी, बिछिया में 880.2 मिमी, निवास में 1033.9 मिमी, घुघरी में 824.7 मिमी एवं नारायणगंज में 1000.2 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 497.3 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 675.2 मिमी, नैनपुर में 709 मिमी, बिछिया में 389.4 मिमी, निवास में 468.3 मिमी, घुघरी में 249.7 मिमी एवं नारायणगंज में 503.9 मिमी वर्षा आंकी गई थी।
