मंडला 21 जुलाई 2025
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। सरपंच पद के लिए ईव्हीएम के माध्यम से वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए निर्धारित समय के पूर्व निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मॉकपोल कराया जायेगा।
2169 मतदाता करेंगे मतदान
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जयपुर में 22 जुलाई को मतदान किया जाएगा जिसमें कुल 2 हज़ार 169 मतदाता भाग लेंगे जिनमें 1 हज़ार 87 पुरुष एवं 1 हजार 82 महिलाएँ हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 150 प्राथमिक शाला भवन जैदेपुर में कुल 727 मतदाता है जिसमें 357 पुरुष एवं 370 महिलाएँ इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 151 ग्राम स्वराज जैदेपुर में कुल 714 मतदाता है जिसमें 372 पुरुष एवं 342 महिलाएँ शामिल हैं साथ ही मतदान केंद्र क्रमांक 152 प्राथमिक शाला भवन मुर्गाटोला में 728 मतदाता है जिसमें 358 पुरुष व 370 महिलाएँ है।
विदित है कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन-2025 (पूर्वार्द्ध) के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सोमवार को सामग्री वितरण कर उन्हें मतदान केंद्र भेजा गया है। सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत नैनपुर के लिए सहायक यंत्री मनरेगा जनपद पंचायत नैनपुर श्री विशाल धुर्वे को ग्राम पंचायत जैदेपुर के तीन मतदान केन्द्रों, बूथ क्रमांक 150 प्राथमिक शाला भवन जैदेपुर, बूथ क्रमांक 151 ग्राम स्वराज भवन जैदेपुर तथा बूथ क्रमांक 152 प्राथमिक शाला मुर्गाटोला के लिए जोनल अधिकारी (सेक्टर) नियुक्त किया गया है।
