मंडला 22 जुलाई 2025
जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण के आवश्यक निर्देश संबंधित विभाग प्रमुखों को दिए। जनसुनवाई में 76 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, श्री जेपी यादव, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम ने जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी। संपन्न हुई जनसुनवाई में सम्रग आईडी, राशन कार्ड एवं आवास योजना, वाद विवाद, तथा दिव्यांग योजना एवं अगल-अलग विषयों से संबंधित आवेदन आए।

