Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने खाद वितरण केन्द्र का लिया जायजा किसानों से की चर्चा

मंडला 23 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बड़ी खैरी स्थित खाद वितरण केन्द्र व गोदाम का औचक निरीक्षण किया और यहां खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट, एसडीओ कृषि श्रीमती मधु अली, डीएमओ श्री आरएस तिवारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

डीएमओ ने बताया कि खाद वितरण केन्द्र पर पर्याप्त खाद एवं उर्वरक की उपलब्धता है। यहां खाद लेने पहुंचे किसानों से कलेक्टर श्री मिश्रा ने संवाद किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि खाद उर्वरक की आपूर्ति समय पर पारदर्शी तरीके से की जा रही है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिले में खाद एवं उर्वरक की पर्याप्त मात्रा है। उक्त गोदाम का उन्नयन बेहतर तरीके से करने के लिए प्राक्कलन तैयार करने क लिए भी निर्देशित किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को किसानों के लिए खाद वितरण केन्द्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश मौके पर दिए।

 

निरीक्षण के दौरान डीएमओ ने बताया कि जुलाई माह के लिए लगभग 2000 मेट्रिक टन यूरिया चिरईडोंगरी रैक प्वाईंट के माध्यम से उपलब्ध कराने की मांग भोपाल स्तर से की गई है। इसके अलावा अगस्त माह की तैयारियों में 5000 मेट्रिक टन यूरिया का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित मंडला से मिली जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में मंडला, नैनपुर, बिछिया तथा निवास में उर्वरक की उपलब्धता है। जिले में यूरिया 62, सुपर फास्फेट 203, सुपर फास्फेट दाने 201, डीएपी 166, पोटास 184, टीएसपी 120 मे.टन उपलब्ध है।

Related posts

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

पुलिस चौपाल आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

Reva India News

जिले में अब तक 300.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

Leave a Comment