Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री द्वारा ’एक बगिया माँ के नाम’ परियोजना का शुभारंभ 15 अगस्त को होगा कृषि सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला 23 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ’एक बगिया मां के नाम’ परियोजना का शुभारंभ 15 अगस्त 2025 से किया जाना है। इसी के अंतर्गत विकासखण्ड मण्डला में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रेयांश कूमट के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन का अमला कार्य कर रहा है। मंगलवार को मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखण्ड कार्यालय मण्डला जिला मण्डला द्वारा महिष्मति सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र में 15 कृषि सखी सीआरपी दीदियों को एक बगिया मां के नाम योजना, जो कि आजीविका मिशन मनरेगा से कन्वर्जेंस के माध्यम से किया जाना है, पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आजीविका मिशन के विकासखण्ड स्तर के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण में कृषि सखियों में पंचायतवार कार्य का विभाजन किया गया और मां की बगिया कार्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

आजीविका मिशन एवं मनरेगा के बीच अभिसरण के माध्यम से एक बगिया मां के नाम योजना अंतर्गत आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों की पात्र महिलाओं के साथ उनकी निजी भूमि में फलदार पौधों का रोपण किया जायेगा। इस योजना में एक एकड़ भूमि में 100 फलदार पौधे एवं आधा एकड़ भूमि में 50 फलदार पौधे लगाया जाना है। साथ ही हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्ढे खोदने के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग और सिंचाई के लिए जलकुंड बनाये जाने संबंधी समस्त बिंदुओं एवं योजना से संबंधी अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी कृषि सखियों को दी गई।

Related posts

केंद्रीय विद्यालय नैनपुर का भवन हस्तांतरण संपन्न मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के प्रयासों से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना

Reva India News

बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्यवाही

Reva India News

कलेक्टर ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में पहुंचे 121 आवेदक

Reva India News

Leave a Comment