Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में शौर्या दल की कार्यशाला का आयोजन हुआ  

मंडला 23 जुलाई 2025

जनपद पंचायत बिछिया के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास घुघरी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास बिछिया श्री विनोद वाहने द्वारा किशोरी बालिकाओं को शौर्या दल के उद्देश्य एवं बाल विवाह के संबंध में अवगत कराया गया। शौर्या दल के दायित्व, बाल संरक्षण की अवधारणा तथा बाल हिंसा के विभिन्न प्रकारों को समझाया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर समझ बनाना, कार्य योजना का निर्माण, मास्टर ट्रेनर की भूमिका, हिंसा से बचाव, बाल विवाह मुक्त गांव एवं जेंडर की अवधारणा, वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली सहायता, बाल विवाह के रोकथाम तथा केस वर्कर सुश्री आशा नंदा एवं श्रीमती साक्षी पटवा द्वारा आवश्यक हेल्पलाइन नं. 181, 1098 एवं 1930 के बारे बताया गया।

शी बॉक्स एवं हब अंतर्गत दी जाने वाली सहायताओं तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों को दी जाने वाली सहायताओं एवं उनके सारथी अभियान के संबंध में तथा विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के टेलीफोन नं. 07642-299078 एवं टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी गई।

Related posts

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 17 फरवरी को

Reva India News

1 नवम्बर को मनाया जायेगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Reva India News

पोषण माह का हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment