Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध उत्खनन के संबंध में 3.60 लाख रूपये का जुर्माना  

मंडला 25 जुलाई 2025

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में 23 जुलाई को नैनपुर क्षेत्रान्तर्गत खनिज बोल्डर के अवैध उत्खनन के 3 प्रकरण दर्ज किये गये। उक्त दर्ज प्रकरणों में अवैध उत्खनित खनिज के संबंध में 3.60 लाख रूपये का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।

संबंधित अवैध उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध म०प्र० खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कस्टम हायरिंग सेंटर औघटखपरी का निरीक्षण किया

Reva India News

नए शिक्षण सत्र की समयपूर्व तैयारी सुनिश्चित करें – सीईओ जिला पंचायत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई एफएलएन की समीक्षा बैठक

Reva India News

’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिले समुचित उपचार – कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment