Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 1041.3 मिमी वर्षा

मंडला 26 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 26 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1041.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 26 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 28.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 20.6 मि.मी., नैनपुर में 7.4 मि.मी., बिछिया में 62.8 मिमी, निवास में 18.2 मि.मी., घुघरी में 50.7 मि.मी. एवं नारायणगंज में 11.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जुलाई तक तहसील मंडला में 1151.8 मिमी, नैनपुर में 1049.8 मिमी, बिछिया में 1026.7 मिमी, निवास में 1072.8 मिमी, घुघरी में 912.8 मिमी एवं नारायणगंज में 1045.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 708.6 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 906.2 मिमी, नैनपुर में 1005 मिमी, बिछिया में 563.8 मिमी, निवास में 741.5 मिमी, घुघरी में 290.4 मिमी एवं नारायणगंज में 757.7 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

जिले में आज 3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

कर चोरी की सूचना देकर राजस्व वृद्धि में सहभागी बनें

Reva India News

रोजगार की उम्मीदों को संबल कलेक्टर का युवाओं से सीधा संवाद महा युवा संगम की तैयारियाँ तेज, हर युवा को अवसर दिलाने पर प्रशासन का फोकस

Reva India News

Leave a Comment