Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डायरिया रोको अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

मंडला 26 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर में गठित क्लोरिनेशन टीम द्वारा जिले के ग्रामों में स्थापित पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स, ब्लीचिंग पाउडर डालकर क्लोरिनेशन किया जा रहा है। ब्लॉक नैनपुर के ग्राम कोहका, घटेरी, पोंड़ी, कटारे मोहगांव, डुंगरिया मुरारी, बीजेगांव, पोटिया, केवलारी, खिरसारू में, ब्लॉक निवास के ग्राम मेहरा सिवनी, खम्हारिया, सिंगपुर, मोहगांव, हिरनाछापर, बासगढ़ी, घाटमगांव, तौरदरा, आमदरी में, ब्लॉक बिछिया के ग्राम भोंदा, लपटी, देवरी, धमनगांव, बुडला में, ब्लॉक घुघरी के ग्राम सेन्दवारा, मदनपुर, ढेंको, पाटन, लाफ़न, परसवाह में, ब्लॉक मवई के ग्राम किकरा वनग्राम, बदवार, परसेल में ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम भभेरा माल, चरगांव कला, पोड़ी माल, चौरई में एवं ब्लॉक नारायणगंज के ग्राम मानेगांव, देहरा, सिंगौधा, सिकोसी भानपुर में क्लोरिनेशन किया गया। क्लोरिनेशन के साथ-साथ टीम द्वारा ग्रामीणों को पेयजल स्त्रोतों के आसपास साफ सफाई करने, नियमित रूप से पानी की जांच, क्लोरिनेशन करने एवं पीने के लिए शुद्ध पानी के उपयोग की जानकारी दी गई।

Related posts

मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएँ – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

घर घर जाकर किया जा रहा पंजीयन कार्य

Reva India News

रोजगार मेले में 341 को ऑफर लेटर वितरण किया गया राज्यसभा सांसद सहित अतिथियों की उपस्थिति में रोजगार मेला संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment