मंडला हरियाली तीज का त्योहार प्रेम, भक्ति और हरियाली की सौगात लेकर आता है। मां नर्मदा के तट पर स्थित कलादीर्घा भवन के हाल में महिष्मति सर्व ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा हरियाली तीज उत्सव श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया के शुभ मुहूर्त में 27 जुलाई 2025 को मनाया गया l यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है l जिसमें ब्राह्मण समाज की नारी शक्तियों ने हरे रंग के वस्त्र धारण कर, सोलह श्रृंगार के साथ स्वयं को सुशोभित कर कार्यक्रम में प्रतिभागिता दिखाई l सुहाग का प्रतीक माने जाने वाला यह हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बेहद खास होता है l

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रजनन, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं देवों के देव महादेव एवं माता पार्वती जी के साथ राधा-कृष्ण जी की पूजा अर्चना एवं वंदना से की गई l समाज की वरिष्ठ महिलाओं को बैच लगाकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंगर की सामग्री प्रदान की गई। ब्राह्मण समाज की नारी शक्तियों के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे पारम्परिक गीतों, भजनो एबं नृत्य ने तो मानो मन मोहित कर लिया l मानो यह पर्व न केवल आस्था और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि स्त्रीत्व और सौंदर्य के सम्मान का उत्सव भी है लिए

इस कार्यक्रम में महिष्मति सर्व ब्राह्मण सभा महिला प्रकोष्ठ मंडला की समस्त नारी शक्तियों ने आयोजित कर ब्राह्मण महिला समाज को एक गुच्छे में एकत्र किया है l सभी ने हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

