Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ट्राईसिकल पाकर अब मधु प्रसाद यादव की समस्या दूर हुई

मंडला 29 जुलाई 2025

लाल बहादुर शास्त्री वार्ड फुलवाड़ी मण्डला निवासी दिव्यांग मधु प्रसाद यादव ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष आवेदन देते हुए ट्राई साइकिल मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आवेदन पत्र की समीक्षा कर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मधु प्रसाद यादव को तत्काल ट्राईसिकल प्रदान की।

ट्राईसिकल पाकर मधु प्रसाद यादव बहुत प्रसन्न हुआ। उसने बताया कि वह पैरों से दिव्यांग है, उसे चलने-फिरने या कहीं आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। उसके पास ट्राईसिकल नहीं होने के कारण वह कहीं आ-जा नहीं सकती थी, इससे वह बहुत परेशान रहती थी। कलेक्टर द्वारा आवेदकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण और हितलाभ का वितरण किया जाता है। यह सुनकर वह भी अपना आवेदन लेकर कलेक्टर कार्यालय में पहुंची, जिससे उसे भी एक ट्राईसिकल मिल सके।

मधु प्रसाद यादव ने बताया कि दिव्यांगता के कारण वह कहीं आने-जाने और चलने-फिरने में असमर्थ है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उसकी समस्याओं को सुना और तत्काल मधु प्रसाद यादव की पत्नी को ट्राईसिकल प्रदान करते हुए उसकी समस्याओं का निराकरण किया। मधु प्रसाद यादव ट्राईसिकल पाकर बहुत प्रसन्न होते हुए जिला प्रशासन के धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के प्रकरणों की समीक्षा की

Reva India News

बिना अनुमति चल रही थी केमिकल इंडस्ट्रीज  कृषि विभाग ने गोदाम सील करके विक्रय किया प्रतिबंध

Reva India News

जिले में 12 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment