Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नैनपुर के मार्कफेड गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया

मंडला 1 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि मंडला श्री अश्वनी झारिया, जिला विपणन अधिकारी श्री आरएस तिवारी एवं सहायक आयुक्त सहकारिता श्री अरूण कुमार मसराम द्वारा नैनपुर मार्कफेड के गोदाम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एन.पी.के. 65 मी. टन, अमोनियम सल्फेट 30 मी. टन, डीएपी 114 मी. टन, लिक्विड नैनो यूरिया 320 बॉटल, लिक्विड नैनो डीएपी 120 बॉटल, एस.एस.पी. 118 मी. टन, टी.एस.पी. 36 मी. टन, यूरिया 17 मी. टन है। मार्कफेड नैनपुर में 60 मी. टन यूरिया का भंडारण कराया गया है। चिरईडोंगरी रैक में 1273 मी. टन यूरिया का भंडारण शीघ्र होने वाला है। पिंडरई लेम्पस में 218 मी. टन यूरिया और सिंगारपुर लेम्पस में 190 मी. टन यूरिया पीओएस मशीन में प्रदर्शित हो रहा था किन्तु वास्तविक स्थिति में इतना खाद नहीं पाया गया। समिति प्रबंधक को ऑफलाईन खाद बेचने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, साथ ही भविष्य में पीओएस मशीन के माध्यम से ही खाद बेचने के निर्देश दिये गये हैं।

Related posts

विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 मार्च को एमपीटॉस पोर्टल से प्राप्त होंगे प्रवेश पत्र

Reva India News

69 वीं मध्यप्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 का हुआ भव्य शुभारंभ नगर भ्रमण के दौरान खिलाडियों का जगह – जगह हुआ स्वागत

Reva India News

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

Reva India News

Leave a Comment