Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

39 वाहनों की चैकिंग, 17 वाहनों पर कार्रवाई जमा कराया गया समन शुल्क

मंडला 2 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को मण्डला-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की सघन जांच की गई। चैकिंग के दौरान 39 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यात्रियों से अधिक किराया लेने, फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, अग्निशमन यंत्र, फर्स्टएड बॉक्स, ओव्हरलोडिंग, हेलमेट, सीटबेल्ट एवं ब्रेथ एनालाइजर द्वारा वाहन चालकों की जांच की गई। चैकिंग के दौरान 17 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 15000 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में चिकित्सकीय सहायता दिलाये जाने हेतु राह-वीर योजना क्रियान्वित की गई है। योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने वाले नागरिक को 25000 रूपये एवं सर्टीफिकेट से प्रोत्साहित करने संबंधी प्रावधान किया गया है। इस संबंध में जन-जागरूकता हेतु वाहनों पर राह-वीर योजना संबंधी पोस्टर चस्पा किये गये। साथ ही यात्री बसों में किराया सूची चस्पा की गई एवं वाहन चालक एवं परिचालकों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों का किराया सूची के अनुसार ही लें। अधिक किराया लेने या अन्य शिकायतें प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु सचेत भी किया गया। चैकिंग अभियान में जिला परिवहन अधिकारी श्री बिमलेश कुमार गुप्ता, यातायात उपनिरीक्षक श्री योगेश राजपूत एवं परिवहन कार्यालय व थाना यातायात का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 8 मार्च 2024

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 12 सितम्बर 2021

Reva India News

ग्राम खटिया में बाल विवाह रोकने हेतु जागरुकता गतिविधियां

Reva India News

Leave a Comment