Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके ने जिला जेल में नवीन बैरक का किया लोकार्पण कैदियों से किया संवाद

मंडला 8 अगस्त 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शुक्रवार को जिला जेल मंडला में तैयार किए गए 2 नवीन बैरक एवं 4 वीसी रूम का लोकार्पण किया। इस बैरक की निर्माण लागत लगभग एक करोड़ 50 लाख रूपए है। लोकार्पण के उपरांत उन्होंने बैरक का निरीक्षण किया। बंदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधा, वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा के संबंध में भी जानकारी ली। कैदियों से किए संवाद में उन्होंने कहा कि जेल सुधार गृह है। पूर्व में की गई गलतियों को सुधारने और आत्म मंथन करने का प्रयास आपके द्वारा करने की जरूरत है। यहां से निकलने के बाद समाज में अच्छे नागरिक होने का दायित्व निभाएं।

इस अवसर पर निरूद्ध बंदी संदीप एवं उमेश ने उनके द्वारा तैयार किए गए रूमाल भेंट किए। जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जेल अधीक्षक श्री संजय सहलाम सहित जिला जेल का स्टॉफ एवं बंदी मौजूद थे। जेल अधीक्षक ने जिला जेल मंडला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वीसी रूम के लोकार्पण होने से ऑनलाईन पेशी हो सकेगी, जिसमें कम समय लगेगा।

Related posts

नशे से दूरी, है जरुरी पखवाड़ा अंतर्गत निकाली गई जनजागरूकता रैली दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

Reva India News

गणना पत्रक डिजिटाइजेशन में तेजी, देर रात्रि तक जारी रहा कार्य

Reva India News

एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment