Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए उत्साहित करना जरूरी – मंत्री श्रीमती उइके जिला प्रशासन के नवाचार द वाटर बेल का किया शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के स्कूलों में अपनाने की करेगी चर्चा जिला प्रशासन को दी बधाई

मंडला 8 अगस्त 2025

मंडला जिले में जिला प्रशासन के द्वारा नवाचार के रूप में प्रोजेक्ट द वाटर बेल का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने जिला योजना भवन में किया।

मंत्री श्रीमती उइके ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया कि इस नवाचार का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्याप्त मात्रा में जल पीने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह वाकई सच है कि जब हम अपने दैनिक काम में व्यस्त होते हैं तो पानी पीना भूल जाते हैं। चिकित्सकों का भी मानना है कि हमें दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा यह नवाचार जिले के लगभग 2300 स्कूलों में प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई। इस नवाचार को समूचे प्रदेश के विद्यालयों में अपनाया जाए इसके लिए स्कूलों शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह से भी चर्चा करेगी। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि विद्यार्थी अपने अभिभावकों को भी समझाएं कि शरीर को पर्याप्त पेयजल की जरूरत होती है। अतः जल का सेवन अधिकाधिक करें। कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती उइके ने प्रतीकात्मक रूप से घंटी बजाई। साथ ही इस नवाचार से जुड़े पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस नवाचार से जुड़ी जानकारी पावरप्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बताई। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को प्रतिदिन नियमित अंतराल में पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए एक विशेष समय पर नियमित अंतराल पर एक घंटी बजाने का समय निर्धारित किया गया है। वाटर बेल के समय विद्यार्थी अपनी पानी की बोतल अथवा विद्यालय में उपलब्ध संसाधन से पानी पिएंगे। यह शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जा, शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर करने, शरीर को हाईड्रेट रखने एवं विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि करने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में श्री रानू राजपूत, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, श्री रंजीत गुप्ता, एपीसी श्री मुकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

जिले में मिले 38 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

बाल कल्याण समिति की तीन सदस्यीय पीठ पहुंची पोक्सो विक्टिम के आवास पर नियुक्त किया सपोर्ट पर्सन, किशोर न्याय निधि से पोषाहार और वस्त्र के लिए राशि जारी करने की अनुशंसा स्कीम फॉर केयर एंड सपोर्ट टू विक्टिम से लाभान्वित करने किया जा रहा विभागीय समन्वय  

Reva India News

छात्रावासों में बेहतर सुविधाओं की जिम्मेदारी अधीक्षक की – कलेक्टर आश्रमों और छात्रावास संचालकों की वीसी के माध्यम से की गई समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment