Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तिरंगा बाईक रैली में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उइके

मंडला 12 अगस्त 2025

’हर घर तिरंगा अभियान 2025’ के तहत ग्राम पंचायत साल्हेडंडा में भव्य तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने भाग लिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके की विशेष मौजूदगी में यह तिरंगा बाईक रैली निकाली गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती उइके ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, एकता और सामुदायिक सौहार्द की भावना को प्रबल करना है। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेंगे। आप सभी आज इतनी बड़ी तादाद में आकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं। आप आन-बान और शान से अपने घरों पर तिरंगा लहरायें। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना समर्पण भाव रखें। पूरी गरिमा के साथ तिरंगा फहराए।

ग्राम साल्हेडंडा से निकली यह तिरंगा बाईक रैली अहमदपुर, घाघा, महाराजपुर पौंड़ी पहुंची। यात्रा का लोगों ने स्वागत भी किया। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह था। बरसते पानी के बीच भी लोगों का जज़्बा बढ़ता ही गया। राष्ट्रीय ध्वज लहराते वाहनों का काफिला, देशभक्ति के गीत और झण्डे को थामे निकले। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री जोरावर सिंह, श्रीमती अनीता तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य श्री अजीत सिहानी, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Related posts

मण्डला 4 दिसम्बर 2021 रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

19766 किसानों से 1096162.46 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

राजस्व प्रकरणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment