Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बलराम जयंती पर मुख्यमंत्री आएंगे मंडला मंत्री श्रीमती उइके ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मंडला 13 अगस्त 2025

14 अगस्त को बलराम जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आरडी कॉलेज मंडला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा बुधवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने लिया। कार्यक्रम स्थल पर अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने दी। मंत्री श्रीमती उइके ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा माल्यार्पण स्थल, प्रदर्शनी, व्हीआईपी बैठक व्यवस्था, पंडाल, ग्रीनरूम, सुरक्षा व्यवस्था, बेरीकेटिंग, हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्व हो जाए।

मंत्री श्रीमती उइके ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए जिले के सभी कृषकों से हलधर महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक यंत्रों, तकनीकी मार्गदर्शन, प्राकृतिक खेती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। किसान भाईयों को ऐसे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।   इस अवसर पर श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 मई 2022

Reva India News

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत 10 रूपए में होगी खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जाँच

Reva India News

एमपी हाउसिंग को भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति/दावा 15 दिवस के भीतर आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment