Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती उइके ने बच्चों के साथ किया विशेष भोज पीएमश्री शास.क.उच्च.माध्य.विद्या. महाराजपुर में रहा विशेष भोज मंडला 15 अगस्त 2025

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुई। यहाँ भोजन से पूर्व उन्होंने माँ सरस्वती का पूजन किया।
इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा भी विशेष भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्राम के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजित विशेष भोज में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने विद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया तथा शिक्षकों, छात्र-छात्राओं से आत्मीय चर्चा की।

Related posts

केन्द्राध्यक्ष एवं प्रेक्षकों की बैठक 10 दिसंबर को होगी

Reva India News

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने किया मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण

Reva India News

मण्डला जिले में रोजगार के लिए अपार संभावनाएं- जिला पंचायत अध्यक्ष ’युवा संगम मेला’ में 52 युवाओं को चयन  

Reva India News

Leave a Comment