Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांदीपनि स्कूल चिरईडोंगरी में आयोजित हुई राज्यपाल की पाठशाला

मंडला 19 अगस्त 2025

राज्यपाल श्री मंगू भाई छगन भाई पटेल मण्डला प्रवास के दौरान मंगलवार की दोपहर सांदीपनि स्कूल चिरईडोंगरी पहुंचे। यहाँ राज्यपाल श्री पटेल ने अलग अंदाज में बच्चों की पाठशाला लगाई। राज्यपाल श्री पटेल को अपने विद्यालय की कक्षा में पाकर छात्र-छात्राओं को अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने बच्चों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके नाम, माता-पिता का नाम पूछकर परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पाठशाला की तरह सामान्य ज्ञान के प्रश्न कर खुली चर्चा की। उन्होंने बच्चों से क्विज की तरह सवाल करते हुए पूछा कि देश के प्रधानमंत्री कौन है ? भारत की राष्ट्रपति का क्या नाम है ? देश के प्रथम राष्ट्रपति का नाम बतायें ? बच्चों ने उत्साह के साथ उनकी पाठशाला के दौरान प्रश्नों के सही उत्तर दिए।

राज्यपाल श्री पटेल ने इससे पहले निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल भवन का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों एवं स्कूल के स्टॉफ ने यहाँ उनका स्वागत करते हुए मैप के जरिये भवन निर्माण की जानकारी से उन्हें विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शालिनी प्रभात साहू, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी सांदीपनि स्कूल स्टॉफ व स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

हरियाली महोत्सव 2021 के अवसर पर संदेश

Reva India News

आनंद उत्सव 2025 का आयोजन 14 से 28 जनवरी के मध्य किया जाएगा

Reva India News

आई.टी.आई. पास आवेदकों के लिए पीपीपी पार्टनर के माध्यम से रोजगार के अवसर

Reva India News

Leave a Comment