Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर प्राचार्य निलंबित

मंडला 20 अगस्त 2025

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निवास पिपरिया में निवासरत विद्यार्थियों के 15 अगस्त को सामूहिक रूप से स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर के द्वारा संस्था की जांच हेतु समिति गठित की गई थी। समिति में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर निवास एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निवास ने संयुक्त रूप से 16 अगस्त को उक्त संस्था में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसमें 7 छात्राएं एवं 8 छात्रों को सर्दी, जुकाम एवं वायरल फीवर होने पर जिला चिकित्सालय मण्डला में भर्ती कराया गया। एक छात्रा को तेज बुखार एवं बेहोशी के कारण प्राथमिक उपचार के पश्चात् 16 अगस्त को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया। छात्रा का ईलाज परिजनों की उपस्थिति में कराने तथा स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण परिजनों के द्वारा छात्रा को ईलाज हेतु नागपुर ले जाने पर ईलाज के दौरान 18 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई।

संस्था के प्राचार्य श्रीमती मोनिका रोहिला के द्वारा विभागीय अधिकारियों को घटना की सूचना तत्काल न देने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण न कराने पर संस्था प्राचार्य श्रीमती मोनिका रोहिला के विरूद्ध निलंबन कार्यवाही के प्रस्ताव आयुक्त राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली को भेजा गया था। इस संबंध में आयुक्त राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा केन्द्रीय सिविल सेवा (सीसीए) नियम, 1965 के नियम 10 (1)(क) द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित प्राचार्य श्रीमती मोनिका रोहिला का मुख्यालय राज्य ईएमआरएस सोसायटी भोपाल किया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के खानापारा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से किया अंतरण जिले के एक लाख 56 हजार 947 किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित

Reva India News

आज श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होगा शिविर

Reva India News

केंद्रीय विद्यालय नैनपुर का भवन हस्तांतरण संपन्न मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के प्रयासों से साकार हुआ वर्षों पुराना सपना

Reva India News

Leave a Comment