Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री जनमन योजना साकार कर रही पक्की छत का सपना जंतीपुर की मुन्नी बाई भारतीया का बना पक्का मकान

मंडला 22 अगस्त 2025

विशेष पिछड़ी जनजातीय परिवारों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना किसी वरदान से कम नहीं है। दूरस्थ वनांचल में बसने वाले प्रीमिटिव ट्राईब में आने वाले बैगा जनजाति के परिवार अनेक वर्षों से कच्ची छत वाले मकानों में निवास करते थे। जनमन योजना के माध्यम से मिले संबल के कारण आज उनके भी पक्के घर बन रहे हैं। ऐसा ही एक परिवार ग्राम जंतीपुर में वर्षों से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। गुजारा चलाने के लिए खेती-मजदूरी पर निर्भर इस परिवार के लिए बारिश और धूप से बचाने वाली एक मजबूत छत बस एक सपना था। परिवार की महिला मुखिया मुन्नी बाई बताती हैं कि ’कच्चे मकान में रहने के कारण जीवन बहुत मुश्किल था। जब उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत दूसरे लोगों के लिए पक्के घर बनते देखे तो उनके मन में भी उम्मीद जगी। उन्हें विश्वास हो गया कि एक दिन उनका भी अपना पक्का घर होगा। उनकी यह इच्छा जल्द ही पूरी हुई। साल 2023-24 में उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पक्के आवास के लिए स्वीकृति मिल गई।

यह खबर उनके परिवार के लिए बहुत खुशी लेकर आई। एक नया घर केवल चार दीवारें नहीं था, बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक मौका था। अब मुन्नी बाई और उनका पूरा परिवार कच्चे मकान की परेशानियों से मुक्त होकर खुशी-खुशी अपने नए पक्के घर में रह रहा है।

इस योजना के साथ-साथ, मुन्नी बाई को सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला। उन्हें स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन की सुविधा मिली। जिससे उनके परिवार का जीवन और भी आसान हो गया है। मुन्नी बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद किया है, जिन्होंने उनके और उनके परिवार के सपने को साकार किया।

Related posts

शांति समिति की बैठक 15 को

Reva India News

आज नेशनल लोक अदालत का होगा आयोजन

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment