Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने कटरा में ग्राम संगठन भवन का किया निरीक्षण

मंडला, 23 अगस्त 2025

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने मंडला विकासखंड के ग्राम कटरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित ग्राम संगठन भवन का निरीक्षण किया। भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य को देखा। प्रभारी कलेक्टर ने  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस भवन का उपयोग ग्राम की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह की बहनों के लिए यह भवन अत्यंत उपयोगी होगा जिससे उन्हें अपनी बैठकों तथा अन्य गतिविधियों के लिए किसी और परिसर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें।

नव निर्मित भवन में महिला स्व-सहायता समूह और उनके ग्राम संगठनों की बैठकें तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम इस भवन में आयोजित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, एसडीओ श्री आदित्य पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आपदा सेप्राकृतिक  हुए नुकसान के राहत प्रकरण में नहीं हो देरी – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

रोजगार मेला में 105 आवेदकों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

सद्गुरू सद्गुरू प्रमोद गुरू बाला पीर साहेब का मनाया प्राकट्य उत्सव .धूमधाम से कबीरपंथीयों ने निकाली शोभायात्रा

Reva India News

Leave a Comment