Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर-घर बिरजेंगे के माटी के गणेश पर्यावरण शुद्धता का संदेश माटी गणेश सिद्ध गणेश

मंडला 25 अगस्त 2025
पर्यावरण शुद्धता के उद्देश्य से जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वाधान में माटी के गणेश सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रेवती कॉलेज महाविद्यालय, मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय मंडला एवं जगन्नाथ उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में माटी के गणेश के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गए। सत्रों के दौरान जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं नर्मदा समग्र के संभाग समन्वयक निलेश कटारे द्वारा पर्यावरण के लिए माटी के गणेश जी की आवश्यकता बताते हुए प्रशिक्षण दिये गए।
इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्लास्टर ऑफ पेरिस की बजाय मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने हेतु प्रेरित करना है। इससे जहाँ एक ओर प्रकृति का संरक्षण होगा वहीं दूसरी ओर परंपराओं का सम्मान होगा। छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की सीख विद्यार्थियों को दी गई। इन प्रशिक्षण सत्रों के दौरान विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया, प्राचार्य डॉ. शरद नारायण खरे, प्राचार्य संबंधित संस्थाओं के प्राचार्यगण एवं समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति रही।

Related posts

कार्डियक अरेस्ट और आर्थोपेडिक कैजुअल्टी में रखें सावधानियां- डाॅ. उइके सिविल डिफेंस वर्क शाप में डेमो दिखाया

Reva India News

ऑनलाईन नाम-निर्देशन (ओलिन) के लिए शुल्क निर्धारित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment