Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन 5 सितंबर तक

मंडला 26 अगस्त 2025

5 सितम्बर 2025 तक गिग/प्लेटफार्म श्रमिकों एवं अन्य असंगठित श्रमिकों के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन हेतु अभियान चलाया जा रहा है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन www.eshram.gov.in पर जाकर सीधे अपने मोबाईल के माध्यम से अथवा अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर पर संपर्क किया जा सकता है। निःशुल्क पंजीयन के लिए आधार नंबर, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर तथा आई.एफ.एस.सी. कोड सहित बचत खाता क्रमांक की आवश्यकता होगी। पंजीयन की प्रक्रिया के अंतर्गत पोर्टल पर पंजीयन पर क्लिक कर उपरोक्तानुसार समस्त जानकारी तथा चाही गई अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरे जाने पर ई-श्रम कार्ड का प्रिंट प्राप्त होगा, जो आजीवन संपूर्ण भारत में मान्य होगा। पंजीयन से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा समस्या के निदान के लिए निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर अथवा श्रम पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक से जिले में अलर्ट

Reva India News

महिलाओं से संबंधित विषयों पर आयोजित किया गया शिविर

Reva India News

सेवा संकल्प अभियान के तहत आप भी बनें सहभागी modiat25.in पर अपलोड करें सेवा गतिविधियाँ

Reva India News

Leave a Comment