Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

मंडला 26 अगस्त 2025

आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश में गुणात्मकपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुँचाने की दिशा में 25 अगस्त को जबलपुर में केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रसाद नड्डा के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा नरेंद्र शिवाजी पटेल व अन्य मंत्री/सांसद/विधायक और जन प्रतिनिधियों के विशेष आतिथ्य में दो शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों श्योपुर व सिंगरौली का लोकार्पण व 4 नए चिकित्सा महाविद्यालयों के पीपीपी मोड़ पर स्थापना अनुबंध किए गए।

जिला चिकित्सालय मंडला में वर्चुअल प्रसारण कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट, श्री रानू राजपूत, एसडीएम घुघरी श्री हुनेंद्र घोरमारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे, आरएमओ डॉ. प्रवीण उईके, तहसीलदार श्री पी. पन्द्रो, सहायक प्रबंधक श्री अजय सिंह सैयाम, श्री शरद मेश्राम, श्री अर्जुन सिंह, श्री राजेश डोंगरे, श्री अमन पटेल, श्री अनुज यादव, श्री अंकित नामदेव, श्री युगल पटेल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सालय का नर्सिंग पैरा मेडिकल स्टाफ व मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में प्रशासन आपके द्वार जन सेवा शिविर आयोजित

Reva India News

आईटीआई मंडला में प्रवेश पंजीयन शुरू, 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 25 अगस्त 2021

Reva India News

Leave a Comment