Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल-जीवन मिशन एवं स्वच्छता के कार्यों का किया अवलोकन सैलवारा ग्राम में नेशनल वॉश एक्सपर्ट टीम ने किया भ्रमण

मंडला 29 अगस्त 2025

आज विकासखंड घुघरी के ग्राम सैलवारा में जल शक्ति मंत्रालय दिल्ली से राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ श्री मोहम्मद रफी ने जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए गए कार्यों का अवलोकन किया। जल जीवन मिशन की मार्गदर्शिका अनुरूप तीनों चरणों के अनुसार ग्राम स्तर पर पूर्ण हुए कार्यों एवं प्रगतिरत कार्यों का मूल्यांकन एवं अनुश्रवण जन समुदाय के साथ एवं भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहभागी पद्धति से ग्राम में गठित जल समिति, पानी जांच समिति के सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणों से बातचीत की। इसके बाद ग्राम भ्रमण कर जेजेएम अंतर्गत पानी की टंकी, सम्पवेल, पाईप लाईन, विद्युत कार्य, क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन देखे एवं समुदाय से पानी की उपलब्धता पर चर्चा की। साथ ही जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता के कार्यों को बेहतर बनाने हेतु सुझाव दिए गये।

भ्रमण के दौरान खंड कार्यालय से आंगतुकों के साथ कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर, सहायक यंत्री श्री अभय जोशी, जिला सलाहकार श्री शिवशंकर श्रीवास्तव, जिला सलाहकार श्री तिल्लोतमा खरे, जेजेएम से श्री उमा गणेश लोधी, विकासखंड समन्वयक श्रीमती नीलम पटेल, हैंडपंप टेक्नीशियन श्री चंद्रभान मार्को, एसबीएम से श्री मनोज राहंगडाले, सरपंच श्री गणेश परस्ते, उप सरपंच, श्री विद्यासागर मरावी, सचिव श्री स्वरूप सिंह आर्मो, रोजगार सहायक श्री सरवन झारिया, पंच श्रीमती शिवाली झारिया, श्री राजेंद्र झारिया, श्री संदीप झारिया, श्री पूर्णिमा झारिया, श्री परमा लाल झारिया एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

मोहगांव में सिविल डिफेंस वोलेंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

पीडीएस वितरण से संबंधित दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

जनपद सभागार में सीईओ जिला पंचायत ने की विभागीय समीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment