Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव में सिविल डिफेंस वोलेंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला, 18 मई 2025
उत्कृष्ट स्कूल मोहगांव में जन अभियान परिषद के 61 सिविल डिफेंस वोलेंटियरों को प्रशिक्षण दिया गया। भारत सरकार, राज्य शासन द्वारा प्रसारित आदेशों एवं महानिदेशक होमगार्ड्स तथा कंट्रोलर सिविल डिफेंस द्वारा दिए गये निर्देशों के अनुपालन में रविवार को  एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र चलाया गया। जिसमें वोलेंटियर को हवाई हमले के दौरान बचाव कार्य, रेड एवं ग्रीन सायरन की जानकारी, ब्लैकाउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, नागरिक सुरक्षा की 12 महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी, घायलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की विधि,आग की जानकारी एवं प्रथमोपचार, रक्त बहाव को रोकना आदि का प्रशिक्षण प्लाटून कमाण्डर हेमराज परस्ते के सहयोगी एसडीईआरएफ/होमगार्ड टीम द्वारा दिया गया। उपस्थित सीडी वोलेंटियर्स को अधिक से अधिक नए वालेंटियर्स जोड़ने हेतु समझाइश दी गई।

Related posts

तहसीलदार मण्डला को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 81 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

खरीदी केन्द्र प्रभारी अकील अहमद को हटाया

Reva India News

हर बहन तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनें माता-पिता जैसा प्रेम देने और संस्कारों के साथ परिवार के दायित्व निर्वहन में सक्षम बहनों के सम्मान में प्रदेश में 10 अगस्त को 25 हजार स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment