Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन करने की प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन

                                            वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन करने की प्रक्रिया को लेकर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के आडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन, राजस्व एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शनिवार को यह कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में वन ग्रामों में निवास करने वाले परिवारों के लिए वन अधिकार पत्र जारी करने, ग्रामों की सीमाओं का निर्धारण करने, वन भूमि के पट्टों का आवश्यकता अनुसार पट्टा नवीनीकरण करने तथा सर्वे जैसे विषयों पर विस्तार से विमर्श किया गया।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर सहायक संचालक केटीआर बफर जोन श्री आशीष पाण्डेय ने संपरिवर्तन करने की प्रक्रिया की एसओपी को सभी के साथ साझा किया। इस कार्यशाला में एसओपी के सातों चरणों को विस्तार से समझाते हुए इसकी तय टाइम लाइन भी बताई गई। इस दौरान उपस्थित वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारियों, वन समिति सदस्यों तथा किसानों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यशाला में वन विभाग, राजस्व विभाग, जनजातीय कार्य विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वन समिति सदस्य तथा वन ग्रामों के कृषक शामिल हुए।

Related posts

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई

Reva India News

शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर में एन.सी.सी. शिविर का शुभारंभ

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी जारी

Reva India News

Leave a Comment